Breaking

किसानों के हित में सक्रिय विधायक संदीप साहू, पलारी खाद सोसाइटी का किया औचक निरीक्षण खरीफ सीजन से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने अधिकारियों को

राजनीति 22 May 2026 (72)

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

किसानों के हित में सक्रिय विधायक संदीप साहू, पलारी खाद सोसाइटी का किया औचक निरीक्षण

खरीफ सीजन से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पलारी।

 खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू ने किसानों की सुविधा और कृषि व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता दिखाते हुए पलारी स्थित ग्रामीण सेवा सहकारी समिति खाद सोसाइटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सोसाइटी में उपलब्ध खाद, उन्नत बीजों के भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा किसानों को मिल रही सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। विधायक के अचानक पहुंचे निरीक्षण से समिति के कर्मचारियों और अधिकारियों में हलचल देखी गई।

विधायक संदीप साहू ने मौके पर मौजूद समिति प्रबंधकों और कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों से वर्तमान स्टॉक की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीफ सीजन के दौरान किसी भी किसान को खाद या बीज के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता किसानों को समय पर आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज का भंडारण सुनिश्चित किया जाए ताकि धान बुआई के समय किसानों को इधर-उधर भटकना न पड़े। साथ ही वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

किसानों से किया सीधा संवाद, समस्याएं सुनीं

निरीक्षण के दौरान विधायक ने वहां उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने किसानों से पूछा कि खाद लेने में किसी प्रकार की दिक्कत, देरी या किल्लत तो नहीं हो रही है। किसानों ने भी अपनी बात रखते हुए समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में खाद की किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और कालाबाजारी या बिचौलियों की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। यदि कहीं भी किसानों के साथ अन्याय या मनमानी की शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

“किसान हमारे अन्नदाता हैं” — विधायक संदीप साहू

इस दौरान विधायक संदीप साहू ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीफ सीजन को देखते हुए प्रशासन को पहले से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है और यदि किसानों को समय पर खाद एवं बीज नहीं मिले तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। इसलिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हर सोसायटी में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहे और किसानों को बिना किसी परेशानी के सामग्री मिल सके।

व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान विधायक ने रिकॉर्ड संधारण, स्टॉक रजिस्टर और वितरण प्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों के साथ व्यवहार सरल और पारदर्शी रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में तत्काल समाधान किया जाए।

विधायक ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सहकारी समितियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि सोसायटियों में व्यवस्था बेहतर होगी तो किसानों को समय पर लाभ मिलेगा और खेती का कार्य भी सुचारु रूप से आगे बढ़ेगा।

बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहकारी समिति के कर्मचारी, कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। विधायक के निरीक्षण को किसानों ने सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे खाद-बीज वितरण व्यवस्था में सुधार आएगा और किसानों को राहत मिलेगी।

[5/22, 6:04 PM] vijay shankar tiwari: किसानों के हित में सक्रिय विधायक संदीप साहू, पलारी खाद सोसाइटी का किया औचक निरीक्षण

खरीफ सीजन से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बलौदाबाजार।

You might also like!

RAIPUR WEATHER