Breaking

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह ग्राम तुरमा भाटापारा में श्रद्धापूर्वक संपन्न

देश / दुनिया 06 June 2026 (118)

post


प्रभात न्यूज़ 24: 

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह ग्राम तुरमा भाटापारा में श्रद्धापूर्वक संपन्न


बलौदाबाजार। 

ग्राम तुरमा भाटापारा में लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाटापारा के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सभापति राजा जायसवाल ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।


समारोह में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों, समाज सेवा, न्यायप्रियता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अतिथियों ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन जनकल्याण, सुशासन और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।


बलौदाबाजार जिला में पाल समाज के द्वारा यह प्रथम कार्यक्रम आयोजित ग्राम तुरमा में हुआ जो कि पूरे पाल समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोगों के लिए भी प्रेरणा दायक रहा।

कार्यक्रम में पाल समाज के वरिष्ठजनों एवं ग्रामवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से पंचराम पाल, बिशेष पाल, फिरंता राम पाल, फिरत राम पाल, चिंताराम पाल, आनंद राम पाल, जगदीश पाल, मिठ्ठूलाल पाल, सरपंच लीला बाई मनहरे, जीवराखन यदु रामखिलावन यदु, शीला बाई पाल, कुमारी ध्रुव सहित पंचगण

 एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन तीजराम पाल पीएचडी रिसर्च स्कॉलर प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के द्वारा किया गया।

उनका ध्येय केवल इतना ही रहा कि किस प्रकार से समाज के लोगों को अपने गौरव शाली इतिहास से जागरूक करा सके।समाज के महान वीरांगना राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के नेक कार्य एवं उनके जीवन के घटनाओं को अपने जीवन में धारण करने का प्रेरणा सभी को लेने का निवेदन किया गया।


कार्यक्रम का समापन राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER