Breaking

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रोहांसी मंडल में प्रबुद्धजन जनसंपर्क अभियान का आयोजन, बुजुर्गों और समाज के अग्रणी व्यक्तियों का हुआ सम्मान

राजनीति 20 June 2026 (52)

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रोहांसी मंडल में प्रबुद्धजन जनसंपर्क अभियान का आयोजन, बुजुर्गों और समाज के अग्रणी व्यक्तियों का हुआ सम्मान



रोहांसी। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल रोहांसी द्वारा "प्रबुद्धजन जनसंपर्क अभियान" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठजनों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े थीं। उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों का सम्मान करते हुए कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके अनुभवी और वरिष्ठ नागरिक होते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया और अधिक सशक्त बनती है।



सांसद श्रीमती जांगड़े ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज देश विश्व मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।



कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता तथा "विकसित भारत-2047" के संकल्प पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास यात्रा में सहभागी बनेगा।



इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता भीम यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष विजय कोसले ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों का स्वागत करते हुए अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।



कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरोत्तम बघेल, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता जायसवाल, जनपद पंचायत पलारी के प्रतिनिधि उपाध्यक्ष मनोज आडिल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चरणदास तेहरवंश, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिव यदु, वरिष्ठ भाजपा नेता जनक राम वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



आयोजन में भाजपा मंडल महामंत्री उमेश यदु एवं मोहन साहू, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, सूरजा चेलक, चुडामणी साहू, दौलत यादव, कोषाध्यक्ष नाथूराम वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रमोद वर्मा, कार्यालय प्रभारी श्यामू साहू, प्रचार-प्रसार मंत्री कुमार पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष लखन यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुसईया चन्द्राकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर बघेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पवन ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जयभारत कनौजे सहित विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में पार्षद बुधारू साहू, अजय ध्रुव, कमलेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में नवनियुक्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाज प्रमुख एवं ग्रामीणजन भी शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।



अंत में सभी अतिथियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER