Breaking

ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा शौर्य यात्रा : बलौदा बाजार में राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल

देश भक्ति 27 May 2025 (646)

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा शौर्य यात्रा : बलौदा बाजार में राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल


संवाददाता - विजय शंकर तिवारी 


बलौदा बाजार, 

 राष्ट्रप्रेम, साहस और संस्कृति के प्रतीक "ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा शौर्य यात्रा" का भव्य आयोजन बलौदा बाजार ज़िले में किया गया। यह यात्रा सोमवार की संध्या 5 बजे नगर भ्रमण के साथ शुरू होकर नगर भवन में विशाल जनसमूह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की गौरवशाली सैन्य परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाना, वीर माताओं को सम्मानित करना तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाना था।


शौर्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जिसमें देशभक्ति के नारों, भगवा ध्वजों और तिरंगे की छटा ने वातावरण को ओजस्वी बना दिया। नगरवासियों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।


नगर भ्रमण के उपरांत नगर भवन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती से हुई, जिसके पश्चात वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रभक्ति, नारीशक्ति और समाज की जागरूकता पर बल दिया।


मुख्य वक्ता ऋषि मिश्रा जी, जो बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक हैं, ने अपने ओजस्वी भाषण में युवाओं को देशहित में समर्पित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "शौर्य यात्रा न केवल वीरता की प्रतीक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम भी है।"


इस गरिमामयी अवसर पर मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती आरती सराफ की उपस्थिति विशेष रही। उनके साथ समाजसेविका रजनी केशरवानी, लता सोनी, टिकेश्वरी पटेल, लता वर्मा, शांति साहू, संगीता साहू, नीलम सोनी, सुनीता वर्मा, सुलोचना यादव, दीप्ति केसरवानी, कल्पना पवार, मनीषा यादव, सुमित्रा केशरवानी, मीना साहू, रेखा साहू पलारी, परमेश्वरी पटेल, छाया सोनी, अनीता गुप्ता, सरिता वर्मा, विनीता केशवानी, सुनीता केशवानी जैसी अनेक महिलाओं ने शौर्य यात्रा को अपनी भागीदारी से गौरवान्वित किया।


दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका ममता टीकरीहा व सह संयोजिका किरण साहू, दामिनी यादव, मीनू पटेल, ऋतु यादव, खुशबू आदि ने महिला शक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए समाज में नारी की जागरूकता व योगदान को रेखांकित किया।


कार्यक्रम में पुरुष वर्ग की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। गणेश देवांगन जी, राजनरायन जी, शालीन साहू, मनीष जी, प्रेमलाल वर्मा जी, दीपक पटेल जी, सुशील सराफ, रूद्र जी, हेमंत टिकरिहा, धीरेन्द्र वर्मा, राजा केशरवानी, शिव शंकर अग्रवाल , नरेश केशरवानी, टेशू लाल, खोड़स केशव यादव जैसे सम्मानित नागरिकों के साथ अनेक पूर्व सैनिकों की भागीदारी ने कार्यक्रम को गौरवमयी बना दिया।


शहर व जिले भर से भारी संख्या में स्वयंसेवकों, गणमान्य नागरिकों एवं राष्ट्रभक्त युवाओं ने इस शौर्य यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यात्रा के दौरान सांस्कृतिक झांकियाँ, बैंड, पारंपरिक परिधान व देशभक्ति गीतों ने माहौल को रोमांचकारी बना दिया।


कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने हाथों में दीपक लेकर भारत माता की जयकारों के साथ नमन किया।


यह आयोजन न केवल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि समाज को एकता, वीरता और सेवा के पथ पर अग्रसर होने का सशक्त संदेश भी प्रदान कर गया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER