Breaking

**“कांग्रेस से ही हम सबकी पहचान” – इंद्र साव नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने संभाला कार्यभार, कांग्रेस भवन में भव्य स्वागत**

राजनीति 18 January 2026 (74)

post








प्रभात न्यूज़ 24: 

**“कांग्रेस से ही हम सबकी पहचान” – इंद्र साव

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने संभाला कार्यभार, कांग्रेस भवन में भव्य स्वागत**


भाटापारा।

भाटापारा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी का परंपरागत मजबूत गढ़ रहा है और यहां के कार्यकर्ताओं की पहचान ही कांग्रेस से जुड़ी हुई है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनहित के संघर्षों ने इस क्षेत्र को प्रदेश व लोकसभा स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। उक्त विचार विधायक इंद्र साव ने स्थानीय कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत एवं कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान व्यक्त किए। अवसर था नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के कार्यभार संभालने का।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जमीनी, समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है। एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा को पहचानता है। उन्होंने कहा कि सत्ता रहे या न रहे, भाटापारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण हमेशा अनुकरणीय रहा है।


विधायक श्री साव ने आगे कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का एकमात्र विधायक भाटापारा से चुना जाना यहां के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और संगठन की मजबूती को दर्शाता है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और पार्टी के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से अपेक्षा जताई कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।


नव नियुक्त अध्यक्ष को मिला वरिष्ठ नेताओं का समर्थन

स्वागत समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि युवा, ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व को यह जिम्मेदारी देना प्रदेश संगठन का दूरदर्शी निर्णय है। उन्होंने दिवाकर मिश्रा की पारिवारिक, सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिक परिवार से जुड़ी विरासत उनके कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।


इस अवसर पर ईश्वर सिंह ठाकुर, सतीश अग्रवाल, रोशन हबलानी, आलोक मिश्रा, राजकुमार शर्मा, गौरी भृगु, त्रिलोक सलूजा, नानू सोनी, नरेश चौबे, धनंजय तिवारी, चंद्रशेखर चक्रधारी, वैभव केशरवानी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

दिवाकर मिश्रा बोले – कांग्रेस मेरा परिवार है


कार्यभार ग्रहण के पश्चात अपने संबोधन में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधायक इंद्र साव, वरिष्ठ नेताओं एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके लिए केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सभी कांग्रेसजनों को साथ लेकर संगठन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहेंगे।


भारी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुशील शर्मा, डॉ. बसंत भृगु, गणेश ध्रुव, अजीत बाजपेयी, नरेंद्र यदु, ठाकुरराम साहू, चंद्रकांत खूंटे, नितिन शुक्ला, प्रशांत गांधी, दीपक टिकरिहा, विक्की ठाकुर, पुरनसिंह चौहान, जीतू शर्मा, सचींद्र शर्मा, नेम तिवारी, अयूब बांठिया, राजेंद्र वर्मा, संजय शर्मा, मनोहर सेन, नवीन बख्श, सोनू शर्मा, हंसराज बंसल, मनमोहन कुर्रे, मोहन निषाद, संजय बघेल, संजय टंडन, राजेश जगवानी, जहीर बांठिया, मुनींद्र साहू, शादाब जलियांवाला, शेषनारायण यदु, दिनेश यदु, साजिद खान, महेंद्र साहू, प्रेम साहू, पीलाराम साहू, मोहनलाल रजक, विजय महिलांगे, कुंजू साहू, धनंजय कुर्रे, शतरूपा वर्मा, दानी भाट, पूर्णिमा श्रीवास, विमलेश्वरी ध्रुव, सीता साहू, निर्मला कोशले, ज्योति, सकीना देवदास, ओम प्रकाश यदु, सतीश गेंदले, गिरिराज चावड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू ने किया। समारोह उत्साह, संगठनात्मक एकता और कांग्रेस की परंपरागत विचारधारा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।





You might also like!


RAIPUR WEATHER