Breaking

*ग्यारह दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ आयोजन यज्ञ समिति ने सहयोगियों, श्रद्धालुओं व प्रशासन का जताया आभार**

भक्ति 31 January 2026 (185)

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

**ग्यारह दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ आयोजन

यज्ञ समिति ने सहयोगियों, श्रद्धालुओं व प्रशासन का जताया आभार**


बलौदाबाजार।

जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक दशहरा मैदान में 19 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का समापन मंगलवार को पूर्णाहुति, कलश विसर्जन एवं महाप्रसादी वितरण के साथ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के वातावरण में संपन्न हुआ। लगातार ग्यारह दिनों तक चले इस विराट धार्मिक आयोजन ने न केवल बलौदाबाजार बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों को भी आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।


इस महायज्ञ में प्रतिदिन यज्ञ, हवन, मंत्रोच्चार, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं संगीतमय प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा यज्ञ स्थल रामनाम, हनुमान भक्ति और वैदिक मंत्रों की गूंज से भक्तिमय बना रहा।


16 वेदपाठी आचार्यों के मार्गदर्शन में हुआ महायज्ञ

महायज्ञ का संचालन 16 वेदपाठी आचार्यों की देखरेख में विधिवत रूप से किया गया। यज्ञ के यजमान श्रीमती उमा शर्मा, दिनेश शर्मा, श्रीमती सविता एवं शिव प्रकाश तिवारी ने ग्यारह दिनों तक संपूर्ण व्रत, नियम और विधि-विधान का पालन करते हुए विश्व कल्याण, क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक समरसता की कामना से आहुतियां प्रदान कीं। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


पांचवें वर्ष भी निर्विघ्न संपन्न हुआ आयोजन

उल्लेखनीय है कि यह श्री हनुमत महायज्ञ आयोजन का पांचवां वर्ष है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह अनुष्ठान बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यज्ञ समिति द्वारा धार्मिक आयोजन की स्थायित्व एवं सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यज्ञ स्थल पर पक्के यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही समिति द्वारा बाउंड्रीवाल एवं दो कमरों का निर्माण भी कराया गया, जो तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की अनुशंसा पर नगरपालिका द्वारा पूर्ण किया गया था।


वहीं, इस वर्ष कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा यज्ञ समिति की मांग पर प्रवचन एवं कथा मंचीय कार्यक्रमों के लिए स्थायी सभागार का निर्माण करवाया गया, जिससे आयोजन को और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप मिला।


यज्ञ समिति ने जताया आभार

धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जनसेवा समिति बलौदाबाजार के अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति के सभी सक्रिय सदस्यों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और सेवाभावी जनों का हृदय से आभार प्रकट किया।

उन्होंने विशेष रूप से उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, सचिव सपन केशरवानी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, संरक्षक अशोक कुमार तिवारी, पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री, श्यामसुंदर केशरवानी, विद्याभूषण शुक्ला, महेंद्र वर्मा, प्यारेलाल सेन, सुरेंद्र जायसवाल, प्रेम नारायण केशरवानी, प्रमोद शुक्ला, खोडसराम कश्यप, सुंदर साहू, अशोक जैन, प्रमोद शर्मा, वरूमल हरिरमानी, राजनारायण केशरवानी, के.एस. तिवारी, टेशुलाल धुरंधर सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का योगदान सराहनीय बताया।

इसके साथ ही सहसचिव विनय गुप्ता, आशीष मिश्रा, सहकोषाध्यक्ष संजय नारायण केशरवानी, संयोजक शिवप्रकाश तिवारी, नवनीत अग्रवाल, हेमंत वर्मा, अमित केशरवानी, अभिषेक तिवारी, मिकी वासुदेव ठाकुर, आयुष बरनवाल, रवि यादव, पीयूष मिश्रा, राजेश केशरवानी, गजेंद्र देवांगन सहित कार्यकारिणी सदस्यों और नगर के समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग को भी उन्होंने अविस्मरणीय बताया।


मातृशक्ति, युवा व बाल कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका

यज्ञ आयोजन में नगर की मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं नन्हे धर्मानुरागी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही। जिन्होंने प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सेवा, व्यवस्था, प्रसाद वितरण एवं अतिथि सत्कार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


समाज, व्यापारी व प्रशासन का मिला सहयोग

यज्ञ समिति ने बलौदाबाजार राइस मिल एसोसिएशन के सदस्यों, व्यापारियों, उद्यमियों, नगरवासियों, ग्रामवासियों, विभिन्न समाज प्रमुखों एवं शासन-प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आयोजन को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


धार्मिक आयोजनों से मजबूत होती है सामाजिक एकता

समिति अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। भविष्य में भी इसी भावना के साथ श्री हनुमत महायज्ञ का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER