Breaking

65वां जन्मदिन पर संजू बाबा को मिल रही ढेर सारी बधाइयां

मनोरंजन 29 July 2024 (149)

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन पर संजू बाबा को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने भी इंस्टाग्राम पर उन्हें प्यार भरे अंदाज में विश किया है. जन्मदिन के मौके पर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने फैंस को खास सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए पोस्टर भी शेयर किया है

बता दें कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) जल्द ही साउथ फिल्म में नजर आने वाले है. आखिरी बार उन्हें फिल्म लियो में देखा गया था और अब वो जल्द ‘केडी’- द डेविल’ में नजर आने वाले हैं. अभिनेता ने जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर आने वाली फिल्म ‘केडी’- द डेविल’ की घोषणा की है और फर्स्ट लुक पोस्टर भी साझा किया. इस फिल्म में वो ‘धक देवा’ का किरदार निभाएंगे. 

इस फोटो को शेयर करते हुए संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने कैप्शन में लिखा- दैत्य लोकतंत्र के भगवान धक देवा, केडी के विटेंज युद्ध क्षेत्र में कदम रखा है और अब तूफान लाने की बारी है. वैसे संजू बाबा इस लुक में जबरदस्त नज़र आ रहे है. इस पोस्टर में अभिनेता एक विंटेज कार के सामने खड़े हुए हैं सिर पर पुलिस की कैप, हाथ में लाल छड़ी, गले में पुलिस बेल्ट, लेपर्ड प्रिंट शर्ट, उस पर डेनिम जैकेट, नीचे काली लुंगी, पैरों में बूट, बड़े-बड़े बाल और दाढ़ी, आखों पर चश्मा और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं

फिल्म ‘केडी’- द डेविल’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. जिसमें रेशमा, नोरा फतेही, शिल्पा शेट्टी और विजय सेतुपति अहम रोल में दिखाई देंगे. ‘केडी-द डेविल’ 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर को केवीएन प्रोडक्शंस ने प्रस्तुत किया है और तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है.










You might also like!


RAIPUR WEATHER