प्रभात न्यूज़ 24:
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
बलौदाबाजार।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू में दिनांक 02 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव समारोह भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में जनभागीदारी समिति के सदस्य, विद्यालय का समस्त स्टॉफ, पालकगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र डागेश एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत की गई गणेश वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
तत्पश्चात मंच पर विराजमान अतिथियों एवं जनभागीदारी समिति के सदस्यों छतराम साहू, मनोहर यादव, प्राचार्य भानू राम श्रेय, रामलाल साहू, व्याख्याता मनोहर लाल साहू एवं हेमंत राम साहू का गुलाल लगाकर एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा 8वीं की छात्रा मीनू एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रमुख प्रस्तुतियाँ इस प्रकार रहीं—
सेवा जोहार (दुर्गा देवदास एवं साथी, कक्षा 9वीं ब),
हाय डारा लोर गेहे (अमृता एवं साथी, 11वीं कला),
आदिवासी गीत (डागेश एवं साथी, 11वीं कला),
तोर पिरित के धुन मा (भामिनी एवं साथी, 11वीं कला),
बैला के घांघर बाजे (धनेश्वरी एवं साथी, 9वीं संस्कृत),
साउथ इंडियन डांस (दीपिका एवं साथी, 11वीं विज्ञान),
मउहा झरे (रीमिक्स) (मीनाक्षी एवं साथी, 7वीं),
सुनो गौर से दुनिया वालों (डागेश्वर एवं साथी, 6वीं),
या झुलनी मा झूल रहे (करिश्मा एवं साथी, 10वीं ब),
पिंगा दाबोली पिंगा (पूनम एवं साथी, 8वीं),
ए पान वाला बाबू (सुधा एवं साथी, 9वीं संस्कृत),
जग सुना सुना लागे (रीमिक्स) (संगीता एवं साथी, 8वीं),
नैनों वाले ने पिया मधुशाला (जागृति एवं साथी, 12वीं),
लुका ले तोर चेहरा ला (ममता एवं साथी, 7वीं),
ये शुभारंभ शुभ घड़ी आई (अमृता एवं साथी, 11वीं कला),
रसा जामु डाली रे (उड़िया) (भामिनी एवं साथी, 11वीं कला),
फन डांस (डागेश एवं साथी, 11वीं कला),
तैंहा आहूं कहे रहे जवांरा (दीपिका एवं साथी, 11वीं विज्ञान),
मइया ला नींद आवै वो (धनेश्वरी एवं साथी, 9वीं संस्कृत)।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. जगदीश “हीरा” साहू द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीत ने समां बांध दिया, जिस पर उपस्थित दर्शक झूम उठे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरणादायी संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के व्याख्याता डॉ. जगदीश “हीरा” साहू द्वारा किया गया। वहीं डॉ. टेकराम साहू एवं रामलाल साहू ने अपने आशीर्वचन प्रदान कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य भानु राम श्रेय ने किया।
कार्यक्रम की तैयारी एवं सफल आयोजन में श्रीमती स्मिता चंदेल, सुश्री मंजू डहरिया, श्रीमती गायत्री देवांगन का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही विद्यालय के व्याख्याता मनोहर साहू, राजेश साहू, महेंद्र जांगड़े, राजेश कुमार साहू, हेमंत साहू, सुरेंद्र पैकरा, चंद्रशेखर पटेल, चंद्रशेखर साहू, हरीश मिरी सहित समस्त शिक्षकगणों की भूमिका सराहनीय रही।
इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक जितेंद्र पैकरा, जमुना पैकरा, मनोज पैकरा, मनहरण सेन, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सांस्कृतिक चेतना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।













