Breaking

उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने बैठक लेकर बनाई रणनीति खुज्जी विधायक भोलाराम साहू हुए शामिल

छत्तीसगढ़ 06 November 2024 (108)

post







प्रभात न्यूज़ 24: 


रायपुर :- दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी श्री आकाश शर्मा जी को विजय बनाने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर की बैठक में खुज्जी विधायक माननीय श्री भोलाराम साहू जी शामिल हुए।बैठक मे विधायक सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

विधायक भोलाराम साहू ने रायपुर दक्षिण विधानसभा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में कार्यकर्ताओ को  चुनाव प्रचार मे जोर शोर से भीड़ जाने कहा । साथ ही वार्ड के कांग्रेस पदाधिकारियों से भेंटकर चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार की.संबोधित करते हुए विधायक  ने कहा कि भाजपा सरकार के महज दस महीने के कार्यकाल में प्रदेश आज अपराध का गढ़ बन चुका है।चाहे कवर्धा का लोहारीडीह कांड हो या फिर बलरामपुर, सूरजपुर की घटना। भाजपा की साय सरकार कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से आज आम जनता इस सरकार से असंतुष्ट और

आक्रोशित है। रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है और क्षेत्र की जनता इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने तैयार है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के सांसद कार्यकाल के दौरान उनकी निर्षक्रय कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें आम जनता द्वारा नकराने की बात कही।





You might also like!


RAIPUR WEATHER