Breaking

ग्राम मर्राकोना में विकास की नई पहल: विधायक इंद्र साव ने किए कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, भागवत कथा में लिया आशीर्वाद

राजनीति 11 February 2026 (76)

post








प्रभात न्यूज़ 24: 

ग्राम मर्राकोना में विकास की नई पहल: विधायक इंद्र साव ने किए कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, भागवत कथा में लिया आशीर्वाद



सिमगा।

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मर्राकोना में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक इंद्र साव ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्राम में सीसी रोड, किचन शेड सहित अन्य विकास योजनाओं की शुरुआत की गई, जिससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक इंद्र साव का ग्रामवासियों ने पारंपरिक तरीके से फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। सरपंच कुबेर यदु, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन करते हुए गांव में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।



महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मध्यान्ह भोजन तैयार करने के दौरान लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। किचन शेड के निर्माण से उन्हें अब सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्माण न केवल बारिश और धूप से सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि महिलाओं के कार्य को भी अधिक सुगम बनाएगा।



विधायक साव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी स्व-सहायता समूहों के लिए ऐसी योजनाएं लागू की जाती रहेंगी, जिससे उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हो सके।

ग्रामीण विकास को बताया प्राथमिकता

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण और उन्नयन गांवों के विकास का आधार है। जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक शहरों के विकास की कल्पना भी अधूरी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद से वे लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों में जुटे हुए हैं और आने वाले समय में और भी योजनाएं गांवों तक पहुंचेंगी।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने गांव में ही मिल सकें।



भागवत कथा में लिया आशीर्वाद

लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात विधायक इंद्र साव ग्राम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने भागवत भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य श्री डोमेन्द्र शर्मा का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।



जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों को विकास कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे निर्माण कार्यों से गांव की तस्वीर बदलती है और लोगों को सीधा लाभ मिलता है।



जनपद सदस्य श्रीमती जीत त्रिलोक कुर्रे ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ लेने का आह्वान किया।



बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

कार्यक्रम का संचालन उपसरपंच इनदरमन साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ग्राम सरपंच कुबेर यदु ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, बिसौनी निषाद, अहिल्या मानिकपुरी, केवलदास मानिकपुरी, बुधियारिन निषाद, गुंजा निषाद, सुरेश निषाद, चंदा साहू, सविता निषाद, तिथि राम निषाद, हितेंद्र यदु, अकलतरा सरपंच बबलू यदु, मुसवाडीह सरपंच कमलेश यदु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



ग्राम मर्राकोना में हुए इन विकास कार्यों से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव में और भी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे जीवन स्तर में सुधार आएगा।





You might also like!


RAIPUR WEATHER