Breaking

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि



पलारी ।

नगर पंचायत पलारी में आज एक भावुक और गरिमामयी वातावरण देखने को मिला, जब नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू की माता स्वर्गीय श्रीमती तारा देवी साहू की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय गौरीशंकर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय तारा देवी साहू के जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक सरल, धार्मिक और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी हुई महिला थीं, जिनका जीवन परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।



इस श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, सुश्री शकुंतला साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जिला उपाध्यक्ष नंद वर्मा, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, जनपद पंचायत पलारी की अध्यक्ष श्रीमती सविता भीम यादव, जिला पंचायत सदस्य पवन साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



इसके अलावा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, संडी मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश मुकेश साहू, आलोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम सोनी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।



श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि स्वर्गीय तारा देवी साहू का समाज में विशेष स्थान था। 



कार्यक्रम के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक रहा, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

You might also like!


RAIPUR WEATHER