Breaking

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई भाजपा मंडल रोहांसी द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया आयोजन

भक्ति 01 February 2026 (269)

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

भाजपा मंडल रोहांसी द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया आयोजन



रोहांसी।

भारतीय जनता पार्टी मंडल रोहांसी द्वारा मानवतावाद के अनन्य उपासक, महान समाज सुधारक, दार्शनिक, कवि एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के मूल्यों को समर्पित रहा। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहाँ प्रेम, करुणा और भाईचारे का राज हो। संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं और मानवता के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं।


वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने काव्य और उपदेशों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया और मेहनत, सच्चाई व भक्ति को जीवन का आधार बताया। उनका प्रसिद्ध कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी लोगों को आत्मशुद्धि और नैतिक जीवन जीने की सीख देता है।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहांसी विजय कोशले जी ने कहा कि संत रविदास जी का संदेश सामाजिक सौहार्द और सद्भाव का मजबूत आधार है। आज के समय में उनके विचारों को अपनाकर ही एक सशक्त, समरस और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री मोहन साहू , उपाध्यक्ष चुडामणी साहू , प्राधिकृत अधिकारी मुन्ना यदू , डॉ. राजकुमार वर्मा , पार्षद लखन यादव , बुधारू साहू , पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर बघेल , युवा नेता कौशल साहू , जगत राजु सेन , हेमकिशन साहू, खेदू राम घृतलहरे , पिला राम, मेघनाथ, शिवकुमार, बाला राम, तृशा कौशिक, मनीष कौशिक, तरूण, ओमप्रकाश, जाधव, किशन कौशिक, चेतन कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के जीवन, दर्शन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी ने सामाजिक एकता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER