Breaking

भवानीपुर में 10 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

देश / दुनिया 09 April 2026 (34)

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

भवानीपुर में 10 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर



बलौदाबाजार।

विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।



प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क हेमलाल साहू के घर से प्रारंभ होकर झब्बू ध्रुव के घर तक बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और खराब रास्तों से मिलने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।



भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य अनसूया चंद्राकर ने की। इस अवसर पर सरपंच प्रेमी लहरे की भी विशेष उपस्थिति रही।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि बंजारे ने कहा कि इस सड़क निर्माण से गांव के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग की खराब स्थिति से परेशान थे, लेकिन अब इस निर्माण कार्य के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।



वहीं सरपंच प्रवीण नर ने कहा कि सड़क बनने से गांव में आवागमन सुगम होगा और लोगों का समय भी बचेगा। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर उप सरपंच भागुराम सेन, जनपद प्रतिनिधि मुकेश चंद्राकर, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश लहरे, नरेंद्र चंद्राकर, देवेंद्र साहू, कोमल साहू, द्वारका चंद्राकर, सुरेंद्र ध्रुव, ग्राम पंचायत सचिव नरेंद्र चंद्राकर, दुर्गा आदिल, भोज राम साहू, पूनम साहू, सोहन ध्रुव एवं रोजगार सहायक रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क बनने से बच्चों के स्कूल जाने और दैनिक कार्यों में आसानी होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह अन्य विकास कार्य भी गांव में तेजी से किए जाएंगे।



कार्यक्रम के अंत में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यह सड़क उनके गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER