Breaking

प्रभात न्यूज़ की खबर का जबरदस्त असर! खैदा में कथित शराब माफिया पर आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा सुबह 7 बजे A.D.O. जलेश कुमार सिंह की टीम ने मारा छापा, सूत्रों के मुताबिक करीब 4.30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

क्राइम 04 September 2026 (129)

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

प्रभात न्यूज़ की खबर का जबरदस्त असर! खैदा में कथित शराब माफिया पर आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा


सुबह 7 बजे A.D.O. जलेश कुमार सिंह की टीम ने मारा छापा, सूत्रों के मुताबिक करीब 4.30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद



बलौदाबाजार। 

खैदा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच आबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रभात न्यूज़ द्वारा लगातार उठाए जा रहे अवैध शराब कारोबार के मुद्दे के बाद हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी A.D.O. जलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सुबह करीब 7 बजे खैदा में एक व्यक्ति के ठिकाने पर दबिश दी। 



कार्रवाई के दौरान लगभग 4.30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।



कई वर्षों से चर्चाओं में रहा नाम, अब आबकारी विभाग की नजर में

ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस व्यक्ति के यहां कार्रवाई की गई है, वह कथित रूप से लंबे समय से खैदा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री और परिवहन से जुड़ा हुआ बताया जाता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी मौखिक रूप से शासन-प्रशासन तक शिकायतें पहुंचती रही हैं।



स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व में भी कार्रवाई होने की चर्चा रही, लेकिन कथित तौर पर मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया। यही वजह है कि ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई थी।



सुबह-सुबह कार्रवाई से मचा हड़कंप

शुक्रवार सुबह जब आबकारी विभाग की टीम अचानक कथित शराब कारोबारी के ठिकाने पर पहुंची तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में चर्चा तेज हो गई।



ग्रामीणों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अगर आबकारी विभाग इसी तरह सक्रियता के साथ कार्रवाई करता रहा तो क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।



A.D.O. जलेश कुमार सिंह की कार्रवाई की ग्रामीणों ने की सराहना

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने A.D.O. जलेश कुमार सिंह और उनकी टीम की सक्रियता की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ बिना किसी दबाव के लगातार कार्रवाई होना जरूरी है।



ग्रामीणों के अनुसार, खैदा ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी यदि अन्य कथित शराब कारोबारियों के ठिकानों की जांच और कार्रवाई की जाए तो अवैध शराब के नेटवर्क पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकती है।



अब सवाल—क्या बड़े नेटवर्क तक पहुंचेगा आबकारी विभाग का शिकंजा?

इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विभाग की जांच केवल एक ठिकाने तक सीमित रहेगी या फिर शराब के कथित सप्लाई नेटवर्क, परिवहन और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों तक भी जांच पहुंचेगी?



ग्रामीणों को उम्मीद है कि आबकारी विभाग आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे अन्य संदिग्ध ठिकानों की जांच करेगा।



प्रभात न्यूज़ की खबर के बाद कार्रवाई पर उठी उम्मीद

अवैध शराब के कथित कारोबार को लेकर प्रभात न्यूज़ लगातार स्थानीय स्तर पर आवाज उठाता रहा है। ऐसे में खैदा में हुई यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि कार्रवाई और बरामदगी से संबंधित अंतिम तथ्य आबकारी विभाग की आधिकारिक जानकारी और कार्रवाई की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होंगे।



फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। यह समाचार ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। विभाग की आधिकारिक विज्ञप्ति अथवा कार्रवाई से संबंधित प्रमाणिक जानकारी सामने आने पर प्रभात न्यूज़ द्वारा खबर को अपडेट करते हुए विस्तृत समाचार प्रकाशित किया जाएगा।

खैदा में हुई इस कार्रवाई पर प्रभात न्यूज़ की नजर बनी हुई है। जैसे-जैसे नई और प्रमाणिक जानकारी सामने आएगी, उसे पाठकों तक पहुंचाया जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER