Breaking

समाधान सेल की बड़ी कार्रवाई… लेकिन असली खेल अभी बाकी! सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से अवैध शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब जप्त… मगर बड़ा सवाल—आखिर सप्लायर कौन?

क्राइम 30 March 2026 (280)

post

प्रभात न्यूज़ 24: 

समाधान सेल की बड़ी कार्रवाई… लेकिन असली खेल अभी बाकी!

सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से अवैध शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब जप्त… मगर बड़ा सवाल—आखिर सप्लायर कौन?


बलौदाबाजार।

दिनांक 30 मार्च 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खोरसीनाला ढोडगी क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग ₹3500 मूल्य की 35 पाव देशी मसाला शराब जप्त की है।



गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कोसले (22 वर्ष), निवासी खोरसीनाला (पनगांव) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।



यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” की सक्रियता का परिणाम है, जो आम जनता की शिकायतों पर तेजी से काम करते हुए लगातार अपराधियों तक पहुंच रही है। हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर मिली सूचनाओं के आधार पर कई मामलों में सफलता भी मिल चुकी है।


 लेकिन बड़ा सवाल अभी भी जिंदा है…

पुलिस ने एक छोटे स्तर के शराब कोचिए को पकड़कर जरूर कार्रवाई की है, लेकिन इस पूरे नेटवर्क की जड़ अब भी अछूती नजर आ रही है।



आखिर यह अवैध शराब कोचिए इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से ला रहे हैं?

 कौन है वह सप्लायर कौन सी है वह जगह जहां से गांव-गांव तक यह जहर पहुंच रहा है?


 क्या यह केवल छोटे स्तर की कार्रवाई तक सीमित रह जाएगा या बड़े मछलियों तक भी पहुंचेगी पुलिस?

स्थानीय लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि जब तक थोक सप्लायर और वह जगह जहां से इन्हें थोक रूप में शराब मिल रही है और जहां से नेटवर्क का संचालन हो रहा है उस पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह के छोटे आरोपी पकड़ में आते रहेंगे और अवैध कारोबार जारी रहेगा।



 ज़रूरत है जड़ पर वार की

विशेषज्ञों का मानना है कि अवैध शराब कारोबार को खत्म करने के लिए केवल फुटकर विक्रेताओं पर कार्रवाई काफी नहीं है।

 पुलिस को सप्लाई चेन की जांच करनी होगी

 थोक कारोबारियों और संरक्षण देने वालों की पहचान करनी होगी

 और नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना होगा

You might also like!


RAIPUR WEATHER